Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड टीम ने ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 1 रजत और 2 कांस्य पदक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड टीम ने ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीते 1 रजत और 2 कांस्य पदक
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (कोच्चि/रांची)। झारखंड की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। केरल के कोच्चि में आयोजित ग्रुप नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये। 

सीनियर कैटेगरी : कांस्य पदक 

  • विकास कुमार गोप, अनुराग कुमार, कुमारी ऋष्टि राज, टोनु गोपाल 
  • अमित गोप, चाहत कुमार केरकेटा,सूरज केशरी,करण कुमार 

जूनियर कैटेगरी : कांस्य पदक 

  • चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, दिशा महेश्वरी, सपना कुमारी, परमेश्वर राय, आकाश कुमार महतो 

जूनियर कैटेगरी (ग्रुप) : रजत पदक (5 सदस्यीय ग्रुप)

  • चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, आकाश कुमार महतो 

देशभर से आई टीमों के बीच कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। निर्णायकों ने झारखंड के जिम्नास्ट्स की ऊर्जा, तालमेल और कलात्मक प्रस्तुति की विशेष सराहना की। 

झारखंड राज्य एरोबिक जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों और कोचों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी स्वर्ण और रजत पदक भी जीतकर राज्य का गौरव और बढ़ायेंगे। 

राज्य खेल विभाग ने भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि भविष्य में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। इस जीत से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक सशक्त पहचान भी मिली है। 

मौके पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो (डॉ) अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू, राजीव रंजन, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पांडे, मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, जामताड़ा के सचिव सरोज यादव, रंजना रंजन तथा रांची के जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 92,151