Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

28 नवंबर से शुरू होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

28 नवंबर से शुरू होगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
विज्ञापन

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से होगा शुरू, पहला मुकाबला इन टीमों के बीच 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें 28 नवंबर को मदुरै में खिताब विजेता जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच होगा। भारत उसी दिन चिली के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरूआत करेगा और उसके अगले दिन पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच होगा।  

भारत अपना आखिरी लीग मैच 2 दिसंबर को मदुरै में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का कार्यक्रम तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कल रात यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया, जिसमें एफआईएच अध्यक्ष तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह भी मौजूद थे।  

पहली बार हो रहे इस विश्व कप में दुनिया भर की 24 टीमें हिस्सा लेंगी और यह तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में खेला जायेगा। छह टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया था और भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। तैय्यब इकराम ने कहा कि एफआइएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप तमिलनाडु 2025 के मैच कार्यक्रम का शुभारंभ इस प्रतिष्ठित आयोजन की हमारी यात्रा में एक और रोमांचक मील का पत्थर है।  

एफआइएच के इतिहास में पहली बार, जूनियर विश्व कप में 24 टीमें शामिल होंगी, जो एफआईएच सशक्तिकरण और सहभागिता रणनीति के तहत हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि है। यह न केवल हॉकी के वैश्विक विकास और समावेशिता को रेखांकित करता है, बल्कि उभरते हॉकी देशों को शीर्ष स्थापित टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाएं वैश्विक मंच पर अपने जुनून, दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।  

यहीं पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी के भावी सितारे महानता की ओर अपना पहला कदम रखेंगे, जिससे लाखों प्रशंसकों और अगली पीढ़ी के खिलाड़यिों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि तमिलनाडु, अपनी समृद्ध संस्कृति और हॉकी के प्रति प्रेम के साथ, युवाओं, कौशल और अंतररष्ट्रीय मैत्री के इस उत्सव के लिए एक बेहतरीन पृष्ठभूमि प्रदान करेगा। 

उदयनिधि स्टालिन ने कहा, हम हॉकी इंडिया और अंतररष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह टूर्नामेंट इतिहास के सबसे यादगार आयोजनों में से एक बने। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर, दिलीप टिर्की ने कहा कि एफआईएच और भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम का स्वागत किया है और आप उनका नाम कार्यक्रमों में देख सकते हैं, हालाँकि पाकिस्तान हॉकी महासंघ की पुष्टि का इंतजार है। फाइनल 10 दिसंबर को चेन्नई में होगा।  

टीमें : 

  • पूल ए : जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, आयरलैंड  
  • पूल बी : भारत, पाकिस्तान, चिली, स्विट्जरलैंड  
  • पूल सी : अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान, चीन  
  • पूल डी : स्पेन, बेल्जियम, मिस्र, नामीबिया  
  • पूल ई : नीदरलैंड, मलेशिया, इंग्लैंड, आस्ट्रिया  
  • पूल एफ: फ्रांस, आस्ट्रेलिया, कोरिया, बांग्लादेश।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,265