एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 8 से 10 सितम्बर 2025 तक सायना नेहवाल स्काई कोर्ट्स, रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर (राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम), कदवंत्रा, कोच्चि-20, एर्नाकुलम, केरल में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज झारखंड जिम्नास्टिक्स की टीम रांची से रवाना हुई।
इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहू एवं श्री राजीव कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, धनबाद के सचिव श्री शशिकांत पांडे, जामताड़ा के सचिव श्री सरोज यादव तथा रांची के खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि झारखंड की टीम इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।