Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

उड़ीसा और बुढ़मू के बीच आज होगा टूर्नामेंट का फाइनल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
उड़ीसा और बुढ़मू के बीच आज होगा टूर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 का पांचवा दिन   

बुढ़मू ने जामताड़ा और उड़ीसा ने कानीजाड़ी को सेफा में हराकर पहुंची फाइनल में   

टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और बांडा मुंडा उड़ीसा के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिन के 12 बजे खेला जायेगा। 

वहीं चार सिंतबर को खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन का पहला सेमीफाइनल मैच दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में बुढ़मू की टीम 7वें मिनट में मीका के बेहतरीन गोल से 1-0 से आगे हो गयी। 

दूसरे हाफ में बुढ़मू के ही मीका और इजराइल ने 2-2 गोल की बदौलत 5 गोल से आगे हो गयी। जामताड़ा की ओर से रोहित तिग्गा ने एक मात्र गोल किया। इस तरह बुढ़मू की टीम जामताड़ा को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंचनेवाली पहली टीम बन गयी।  

इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोंस-चान्हो के समाजसेवी शाबीर खान, विशिष्ट अतिथि रांची रेफरी एसोशिएसन के हेड फरीद खान, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी संतोष उरांव, संत जॉन स्कूल रांची के हेड कोच जोशेफ तिग्गा, आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी लखो उरांव सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।  

वहीं गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी और अमित ब्रदर्स बांडा मुंडा उड़ीसा के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में बांदा मुंडा उड़ीसा की ओर से टिकलो ने 8वें और 17वें मिनट में दो बेहतरीन गोल कर मध्यांतर के पहले हाफ तक 2-0 गोल से बढ़त दिला दी। 

फिर एकमात्र गोल कानीजाड़ी की ओर से छोटेलाल ने दूसरे हाफ के 25वें मिनट में किया। बराबरी करने में कानीजाड़ी की टीम असफल रही और उड़ीसा की टीम 2-1 गोल से जीतकर फाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बन गयी। 

बुढ़मू के मीका व इसराइल को संयुक्तरूप से और बांदा मुंडा उड़ीसा के टिकलो को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के सफल संचालन में खेल प्रभारी फांसिस जेवियर खलखो, अध्यक्ष मो. साकिब, मैच के स्कोरर रंजीत खलखो, विनोद खलखो, लखो उरांव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।   

फोटो संकेत : रांची स्थित मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में गुरुवार को खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते अतिथिगण और आयोजन समिति के सदस्य।

विज्ञापन