Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सेमीफाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बनी एफसी जामताड़ा

सेमीफाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बनी एफसी जामताड़ा
विज्ञापन

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का दूसरा दिन  

दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहले ही समीफाइनल में पहुंच चुकी है 

टूर्नामेंट के आयोजन से समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है : मो खालिद 

टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में एक सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 के दूसरे दिन का पहला मैच रनिया टाइगर खान ब्रदर्श गोरे और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीम 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में जामताड़ा की टीम ने रनिया टाइगर को 4-3 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ रांची जिला अल्प संख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद, मांडर पंचायत के मुखिया प्रकाश खलखो, संरक्षक पितरूस खलखो, मीडिया प्रभारी लाखो उरांव, मो रकीब, मो साकिब, दुर्गा खलखो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाते हुए किया। मौके पर मोहम्मद खालिद ने कहा कि एतवा उरांव की स्मृति में यह टूर्नामेंट लगातार 26 वर्षों से आयोजित हो रहा है। 

उन्होंने आठ लोगों की जान बचायी थी, लेकिन खुद नदी की तेज धारा में बह गये थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है। खालिद ने कहा कि एतवा उरांव से सीख लेकर युवाओं को भी समाजहित में कार्य करना चाहिए। टूर्नामेंट के आयोजन से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। 

वहीं सोमवार को दूसरा मैच चिटकोटा एफसी रातु और मेसी झारखंड एफसी चचकोपी के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 के बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। इसमें चिटकोटा एफसी रातु ने मेसी झारखंड एफसी को 5-2 से पराजित कर दिया।  

वहीं दूसरे राउंड में वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा ने चिटकोटा एफसी रातु को टाई ब्रेकर में 4-3 गोल से हराकर समीफाइनल में पहुंचनेवाली दूसरी टीम बन गयी। इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम समीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है।   

दो सितंबर को पहला मैच अंश क्लब कांके वनाम आरसी मिशन मांडर और दूसरा मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी वनाम हातू कोड़ा सत्यारी टोली रांची के बीच खेला जायेगा। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, अध्यक्ष मो शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो अबदुल्ला, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

फोटो संकेत : रांची स्थित मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में सोमवार को खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद खिलाड़ी, अतिथिगण और आयोजन समिति के सदस्य।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,614