Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

महिला क्रिकेट की वर्ल्ड कप प्राइज मनी में 300% की बढ़ोत्तरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिला क्रिकेट की वर्ल्ड कप प्राइज मनी में 300% की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

महिला क्रिकेट को आइससी का बड़ा तोहफा, विश्व कप की प्राइज मनी में हुआ 300% इजाफा, विजेता टीम को मिलेगी इतनी धनराशि 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला वनडे विश्व कप इस बार भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ खत्म होगा। बीसीसीआई ने महिला टीम के विश्व कप स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी में करीब 300% की बढ़ोतरी की है, जिससे महिला क्रिकेट को मिले सम्मान और समर्थन का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

1 अरब रुपये से भी अधिक प्राइज मनी 

आईसीसी ने महिला विश्व कप के लिए कुल 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी घोषित की है, जो 1 अरब रुपये से भी अधिक है। विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39.5 करोड़ रुपये) पुरस्कार स्वरूप मिलेगा, जबकि रनर अप टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.77 करोड़ रुपये) दिये जायेंगे। यह राशि पिछले विश्व कप की तुलना में काफी बढ़ी है। 

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम 

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.88 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा 5वें और 6वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 7 लाख डॉलर और 7वें व 8वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.8 लाख डॉलर का पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को 2.5 लाख डॉलर मिलेंगे। ग्रुप स्टेज में हर जीत पर 34,314 डॉलर का बोनस भी मिलेगा। ये सभी प्रावधान महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम हैं। 

पुरुषों को भी नहीं मिले इतने पैसे

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पुरुष टीमों को इतनी बड़ी प्राइज मनी नहीं मिली थी। भारत की पुरुष टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर 2.45 मिलियन डॉलर (करीब 21.6 करोड़ रुपये) मिले थे। महिला क्रिकेट के लिए आईसीसी द्वारा इस प्रकार की बड़ी धनराशि का आवंटन इस खेल के प्रति सकारात्मक सोच और विकास की स्पष्ट मिसाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,340