Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम पहुंची समीफाइनल में

ग्रामीण क्षेत्र में खेल के आयोजन से युवाओं को मिलता है अवसर : फिलिप

बांधगाड़ी एफसी, रांची ने जीता उद्घाटन मैच

टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में 31 अगस्त, 2025 को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन मैच बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच खेला गया। इसमें बांधगाड़ी ने भगत इलेक्ट्रोनिक्स को टाई ब्रेकर में 4-1 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ फिलिप सहाय एक्का (मांडर प्रमुख), सोहंती एक्का (बंझिला मुखिया), प्रेमचंद्र एक्का (कंजिया पंचायत मुखिय), हसन अंसारी (कुड़ू) और प्रकाश खलखो (मांडर पंचायत मुखिया) सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक कर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद एतवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर फिलिप एक्का ने इस शानदार प्रतियोगिता के आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और स्थानीय लोगों से मैच के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। 

वहीं रविवार को दूसरे मैच में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू ने टाई ब्रेकर में एक्स आर्मी ट्रेडरर्स कंडारी रोड को 5-4 गोल से पराजित कर अगले राउंड प्रवेश किया। वहीं दूसरे राउंड में दीपक ब्रदर्स बुढ़मू ने बांधगाड़ी एफसी, रांची को मैदानी गोल में 1-0 से हराकर समीफाइनल में जगह पक्की कर ली।  एक सितंबर को पहला मैच रनिया टाइगर खान ब्रदर्श गोरे और वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा के बीच खेला जाएगा। 

मैच के सफल संचालन में रेफरी के रूप में शाहिद परवेज, सुनील टोप्पो, अब्दुल माजिद, जफर आलम, निशांत खलको व संतु मुंडा ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभायी। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, अध्यक्ष मो शकिब (छोटू), खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मो रशीद, लखो उरांव, कृष्णा, मो एजाजुल, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन