Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

छह दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 कल से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छह दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 कल से
विज्ञापन
  • बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच होगा उद्घाटन मैच 
  • टूर्नामेंट में 16 टीमें होंगी शामिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का उद्घाटन 31 अगस्त को दिन के 11 बजे से होगा। 

टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो. साकिब ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी।

रविवार को एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच बांधगाड़ी एफसी, रांची और भगत इलेक्ट्रोनिक्स पीएमपी के बीच होगा।
मो साकिब ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उड़ीसा, बंगाल की भी हिस्सा ले रहीं हैं। टूर्नामेंट के विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद और एक बड़ी ट्रॉफी और उपविजेता को 2.21 लाख रुपये नकद और बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। 

वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमशः 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 31 अगस्त को उद्घाटन मैच सहित कुल तीन मैच खेले जाएंगे। वहीं पांच सितंबर को फाइनल के अतिरिक्त महिलाओं का एक फैंसी जिला स्तरीय मैच होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,938