Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

मांडर में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 31 से

मांडर में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट 31 से
विज्ञापन

खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर, 16 टीमें लेंगी हिस्सा 

विजेता को मिलेगा तीन लाख रुपये नकद और बड़ी ट्रॉफी  

उप विजेता को मिलेगा 2.21 लाख और बड़ी ट्रॉफी  

इस बार टूर्नामेंट में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल की टीमें भी होंगी शामिल 

टूर्नामेंट का फाइनल पांच सितंबर को दिन के दो बजे से होगा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मांडर/ रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बूढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में छह दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 31 अगस्त को दिन के 10 बजे से होगा। खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो और मो शाकिब ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बूढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल होंगी। 

उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा राउरकेला, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल की भी हिस्सा ले रहीं हैं। फ्रांसिस जेवियर खलखो (मोबाइल- 9661904995) और मो. शाकिब (मोबाइल- 9572104027) ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद और एक बड़ी ट्रॉफी तथा उपविजेता को 2.21 लाख रुपये नकद और बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। 

वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमश: 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जायेगा। इस बार टूर्नामेंट में 31 अगस्त को उद्घाटन मैच सहित कुल तीन मैच खेले जायेंगे। वहीं पांच सितंबर को फाइनल के अतिरिक्त महिलाओं का एक फैंसी जिला स्तरीय मैच होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,651