एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन पारी खेल रहे हैं। क्लार्क एक बार फिर स्किन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए बताया कि आस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह घातक बीमारी कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। उन्होंने बताया कि उनकी नाक से एक और कैंसर हटाने के लिए सर्जरी हुई है और उन्होंने फैंस को सावधानी बरतने और समय पर जांच कराने की अपील भी की।