Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

डीएवी गांधीनगर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी गांधीनगर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में डी ए वी स्पोर्ट्स के तहत राज्य स्तरीय चेस एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दो दिवसीय खेल स्पर्धा में राज्य के विभिन्न जिलों के डी ए वी विद्यालयों से आये 400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धा के साथ जोड़ी खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। 

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल क्षेत्र बी के क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्राचार्य डी ए वी कपिलदेव एम के सिन्हा, क्षेत्र ए के क्षेत्रीय सह प्राचार्य एस के मिश्रा ने विजयी प्रतियोगियों को मेडल और शील्ड प्रदान किये। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यहां की स्पर्धाओं में सफल प्रतियोगियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना होगा। 

कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण की भावना होने से असाध्य भी साध्य हो जाता है। उम्मीद है झारखंड के हमारे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। वहीं प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि जीत हार जीवन के दो पक्ष होते हैं। जीत से अधिक उत्साहित और हार से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। किसी स्पर्धा में हिस्सा लेना ही बड़ी बात होती है। 

खेल से अनुशासन, सहिष्णुता और निर्णय लेने की क्षमता की वृद्धि होती है। चेस में बुद्धि कौशल और निर्णय क्षमता तो टेबल टेनिस जैसे खेल बुद्धि के साथ स्फूर्ति देखी जाती है। इस अवसर पर डी ए वी गोविंदपुर के प्राचार्य एस के पाठक, खलारी के प्राचार्य कमलेश कुमार, बचरा की प्राचार्या श्रीमती रिशु चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा के साथ निराकार आचार्या, ब्रजेशजी सिन्हा, अमित दत्ता, ए के सिंह, परितोष दुबे,मनोज कुमार, जया जायसवाल, के के प्रसाद, गिरिजा प्रसाद आदि की सराहनीय भूमिका रही। 

परिणाम इस प्रकार हैं  

टेबल टेनिस बालिका वर्ग  

  • 14 वर्ष प्रथम डी ए वी बिस्टुपुर द्वितीय डी ए वी गुमला 
  • 17 वर्ष  प्रथम डी ए वी गिरिडीह द्वितीय डी ए वी गोविंदपुर 
  • 19 वर्ष डी ए वी गिरिडीह द्वितीय डी ए वी गांधीनगर  

टेबल टेनिस बालक वर्ग  

  • 14 वर्ष प्रथम डी ए वी गांधीनगर द्वितीय डी ए वी भंडारकोला 
  • 17 वर्ष प्रथम डी ए वी गांधीनगर द्वितीय डी ए वी गिरिडीह 
  • 19 वर्ष डी ए वी बिस्टुपुर द्वितीय डी ए वी गिरिडीह 

टेबल टेनिस बालिका वर्ग व्यक्तिगत 

  • 14 वर्ष प्रथम डी ए वी बिस्टुपुर द्वितीय डी ए वी स्वांग 
  • 17 वर्ष प्रथम डी ए वी बिस्टुपुर द्वितीय डी ए वी गिरिडीह 
  • 19 वर्ष प्रथम डी ए वी गिरिडीह द्वितीय डी ए वी कोयलानगर 

टेबल टेनिस बालक वर्ग व्यक्तिगत 

  • 14 वर्ष प्रथम डी ए वी बिस्टुपुर द्वितीय डी ए वी गोविंदपुर 
  • 17 वर्ष प्रथम डी ए वी गांधीनगर द्वितीय डी ए वी हजारीबाग  
  • 19 वर्ष प्रथम डी ए वी बिस्टुपुर द्वितीय डी ए वी गिरिडीह 

शतरंज बालिका वर्ग  

  • 14 वर्ष प्रथम डी ए वी बरियातू द्वितीय डी ए वी रजरप्पा 
  • 17 वर्ष प्रथम डी ए वी चाइबासा द्वितीय डी ए वी सरिया 
  • 19 वर्ष प्रथम डी ए वी रजरप्पा द्वितीय डी ए वी मुनीडीह  

शतरंज बालक वर्ग  

  • 14 वर्ष प्रथम डी ए वी भंडारकोला द्वितीय डी ए वी हेहल  
  • 17 वर्ष प्रथम डी ए वी  चाइबासा द्वितीय डी ए वी भंडारकोला 
  • 19 वर्ष प्रथम डी ए वी डी ए वी हेहल द्वितीय डी ए वी धोरी
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,078