सरकार ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को दी हरी झंडी
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सरकार ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले पुरुष एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वालों मैचों की हरी झंडी दे दी है।
सरकार ने कहा है कि भारत द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए पाकिस्तान की मेजबानी या दौरा नहीं करेगा, लेकिन उसके एथलीट और टीमें उन बहु-राष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है।
इसी के साथ सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप में उनके आगामी मुकाबलों का रास्ता साफ हो गया।