Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशिया कप की टीम से श्रेयस अय्यर बाहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एशिया कप की टीम से श्रेयस अय्यर बाहर
विज्ञापन

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गयी है। ज्यादातर वही नाम टीम में शामिल किये गये हैं, जिनके चयन की पहले से उम्मीद की जा रही थी। 

हालांकि अनुभवी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखा गया है। सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल के चयन को लेकर रही। उन्हें न सिर्फ टीम में शामिल किया गया है, बल्कि उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी दी गयी है। 

शुभमन गिल को मिला मौका, ये खिलाड़ी भी चुने गये 

एशिया कप के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर सेलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनके साथ रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 2 पर काबिज तिलक वर्मा को भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। 

टॉप आर्डर में जहां संजू, अभिषेक और तिलक मौजूद हैं, वहीं मिडिल आॅर्डर की जिम्मेदारी कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को दी गयी है। 

तेज गेंदबाजी और स्पिन अटैक का दमदार संयोजन 

गेंदबाजी में तेज अटैक का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह करते नजर आयेंगे। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है, जिससे टीम का स्पिन अटैक भी मजबूत नजर आ रहा है। 

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। 

एक और एशिया कप जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया 

एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया न केवल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, बल्कि अपने खिताब को डिफेंड करने के लक्ष्य से भी खेलेगी। 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 16वां एशिया कप अपने नाम किया था। 

भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और अब तक 8 बार यह खिताब जीत चुकी है। ऐसे में इस बार उसके पास 9वीं बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 95,465