Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए झारखंड टीम घोषित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए झारखंड टीम घोषित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आगामी आल-एज ग्रुप एरोबिक जिम्नास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26, जो 8 से 10 सितंबर 2025 तक सायना नेहवाल स्काई कोर्ट्स, रीजनल स्पोर्ट्स सेंटर (राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम), कडावंथरा, कोच्चि-20, एर्नाकुलम्, केरल में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 

जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली जिम्नास्ट्स ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता और फिटनेस के आधार पर टीम का चयन किया। 

चयनित खिलाड़ियों की सूची 

  • नाव्या राव : गोड्डा, अभिप्षा : देवघर, सृष्टि : देवघर 
  • दिव्यांशी : रांची, पृथ्वी भट्टाचार्य : रांची, राजकुमार : देवघर 
  • अभिराज सुधांशु : देवघर, संजीवनी : देवघर, वैष्णवी : दुमका, आकृति : देवघर 
  • अथर्व : रांची, उत्सव : देवघर, पियूष : रांची, रुद्र : रांची 
  • रक्षित : देवघर, आशीष : रांची, प्रगति : रांची, चंदा कुमारी : रांची, रिधिका यादव : देवघर, 
  • मुस्कान गुप्ता : धनबाद, आकाश कुमार : रांची, आवेश आलम : गोड्डा, सोनू कुमार : रांची, 
  • कुमारी ऋष्टि राज : रांची, अमित गोप : रांची, सूरज केशरी : देवघर, परमेश्वर : धनबाद 
  • ऋष्टि : रांची, सुमन : देवघर, चाहत केरकेटा : रांची, नयन कच्छप : रांची, रोहित : देवघर 
  • कृतिका : देवघर, निधि : रांची, रिया : रांची, दशमी : रांची, करिश्मा : रांची 
  • टोनू गोपाल : रांची, मुस्कान ठाकुर : देवघर, टन्नू कुमार यादव : रांची 

इनके चयन पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक साहू, रंजीता रंजन, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गोविंद झा, शशिकांत पांडे, सरोज यादव तथा मुक्ति लता खेस ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,528