Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

IPL 2021: 9 अप्रैल से शुरू होगी आईपीएल की जंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
IPL 2021: 9 अप्रैल से शुरू होगी आईपीएल की जंग
विज्ञापन
आईपीएल 2021 की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी हैं। आईपीएल के 14वें संस्करण की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी। ऐसे मे सभी टीमें खिताब जीतने के लिए जोरदार अभ्यास कर रही हैं। इस बार होने वाले आईपीएल की खास बात ये है कि कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी। 9 अप्रैल से शुरू होने वाला आईपीएल 30 मई तक खेला जाएगा। इस दरम्यान 8 टीमों के बीच कुल 56 मैच खेले जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2021 के मैच कब, कहां कितने बजे और किन शहरों में खेले जाएंगे। कब शुरू होगा आईपीएल 2021? आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल 2021 के मुकाबले? आईपीएल 2021 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। जिस दिन आईपीएल का एक मैच होगा शाम 7.30 बजे मैच शुरू होगा। वहीं जिस दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच दोपहर बाद 3.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान 11 दिन डबल हेडर मुकाबले यानी एक दिन में 2 मैच खेले जाएंगे। किन शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के मैच? आईपीएल 2021 के सभी मैच 6 शहरों में खेले जाएंगे जिनमें चेन्नई अहमदाबाद, बैंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल है। लेकिन इनमें चार शहर ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे। इस तरह मुंबई के वानखेड़े में 10, कोलाकाता के ईडन गार्डन पर 10, बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 जबकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल 2021 में कितनी टीमें हिस्सा लेंगी? पिछले कई सालों की तरह इस बार भी आईपीएल में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आईपीएल में भाग लेने वाली टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन