एशिया कप टी-20 को लेकर बड़ा अपडेट
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जायेगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है। भारत ने ढाका में हुई एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया था। वहीं मेजबान पर मुहर लगी। इसको लेकर काफी बवाल हुआ था।
एसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद नकवी मनमानी पर उतर आये थे और भारत पर बांग्लादेश के ढाका में मीटिंग में किसी को भेजने का दबाव बना रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी अधिकारी को ढाका नहीं भेजेगा।