Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

डीएवी गांधीनगर में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी गांधीनगर में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद स्पर्धा का समापन
विज्ञापन

डीएवी गांधीनगर बना ओवर आल चैंपियन  

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में क्लस्टर स्तर पर कबड्डी, टेबल टेनिस और भारतोलन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में तीनों स्पर्धाओं को मिलाकर डीएवी गांधीनगर ने ओवर आल चैंपियन का खिताब जीता। कबड्डी में दो स्वर्ण एवं एक रजत, टेबल टेनिस 14, 17 एवं 19 वर्ग में स्वर्ण तथा भारोत्तोलन में कुल आठ स्वर्ण पदक प्राप्त किये। 

विद्यालय के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने सभी को बधाई दी। उन्होंने खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने विजेता टीम के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में सफल प्रतियोगियों को मेडल प्रदान किया।

इस अवसर पर डी ए वी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, खूंटी के प्राचार्य मनुजेश्वर कुमार, भरेचनगर के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा को सम्मानित किया।

इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में निराकार आचार्या, ब्रजेशजी सिन्हा, अमित दत्ता, जया जायसवाल, के नलिनी, परितोष दुबे, शरद उपाध्याय, के के प्रसाद , ज्योति मिश्रा, सोमा घटक, मनोज कुमार, एस एस वसुधा, ए मणि शर्मा, सीमा जैन, गिरिजा प्रसाद, कुंदन कुमार, संजय वर्मा आदि शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,439