Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

25 को होगा भारतीय सेना की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
25 को होगा भारतीय सेना की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल
विज्ञापन
  • भारतीय सेना द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन — राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं की खोज और खेल भावना को बढ़ावा देने का प्रयास 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय सेना की 59वीं इन्फैन्ट्री डिवीजन द्वारा 20 से 25 जुलाई 2025 तक हरिवंश ताना भगत स्टेडियम, खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में 13 टीमों की भागीदारी के साथ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 जुलाई को खेला जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना की राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना, और दूसरा, भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। 

यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन, और खेल भावना जैसे गुणों को विकसित करने में सहायक होगी, जो भारतीय सेना की मूल विशेषताएं हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुछ विद्यालय के छात्र और एनसीसी कैडेट्स विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे, ताकि वे सेना के भीतर खेलों की जीवंतता को करीब से देख सकें और सुरक्षा बलों के प्रति रुचि और प्रेरणा प्राप्त कर सकें। 

यह पहल युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें भारतीय सेना में संभावित करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। भारतीय सेना न केवल देश की सुरक्षा में संलग्न है, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त रूप से बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन