Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

इंग्लैंड की गेंदबाजी रणनीति से लिटिल मास्टर नाराज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंग्लैंड की गेंदबाजी रणनीति से लिटिल मास्टर नाराज
विज्ञापन

आईसीसी से नये नियम बनाने की मांग

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की फील्डिंग की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से मांग की है कि फील्डिंग को लेकर नियम बनाए जाए।

सुनील गावस्कर इस बात से नाराज थे कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शॉर्ट बॉल रणनीति अपनाई और इस दौरान लेग साइड में सात फील्डर खड़े कर दिए। इनमें से चार खिलाड़ी बाउंड्री के पास खड़े थे। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट करने के लिए इंग्लिश टीम ने यह रणनीति अपनाई।

गावस्कर ने कहा कि कमेंट्री के दौरान कहा कि इंग्लैंड ने सात फील्डर लेग साइड में खड़े किए हैं। इनमें से चार बाउंड्री पर हैं। यह तो क्रिकेट नहीं है। यह कैसा क्रिकेट है। इस बारे में आईसीसी को नियम बनाने चाहिए. यह खेलने का सही तरीका नहीं है। 

उन्होंने एक ओवर में दो से ज्यादा बाउंसर फेंकने के बाद नो बॉल को लेकर बने नियम का उदाहरण दिया कि वेस्ट इंडीज के बॉलर्स बाउंसर्स की बौछार कर देते थे। इसे देखते हुए आईसीसी ने नियम बनाए थे। ऐसा ही फील्डिंग को लेकर होना चाहिए। इंग्लैंड बॉडीलाइन रणनीति अपना रहा है। यह क्रिकेट नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,078