Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड में होंगे डुरंड कप के सात मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में होंगे डुरंड कप के सात मैच
विज्ञापन

राज्यपाल ने किया ट्रॉफी का अनावरण 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एशिया का सबसे पुराने डुरंड फुटबाल टूर्नामेंट के तीन ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय सेना द्वारा आयोजित यह 134वां डुरंड कप है। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि एशिया का सबसे पुराना ऐतिहासिक डुरंड कप का आयोजन होना इस बात का प्रतीक है कि झारखंड की खेल संस्कृति नयी ऊंचाई को छू रही है। 

जमशेदपुर के बिस्टुपुर में स्थित एक्सएलआरआई सभागार में फुटबॉल डुरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मौके पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, झारखंड खेल विभाग निदेशक, भारतीय सेना के पदाधिकारी, टाटा स्टील के वीपीसीएस और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान छउ नृत्य, संथाली नृत्य और भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। 

डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 23 जुलाई से 23 अगस्त 2025 तक खेला जायेगा। जमशेदपुर में ग्रुप सी के मुकाबले खेले जायेंगे। कुल 7 मैच खेला जायेगा, जिसमें क्वाटर फाइनल भी शामिल है। सारे मुकाबले जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को तीन कप डुरंड कप, शिमला ट्राफी, और प्रेजिडेंट कप दिया जाता है। 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक डूरंड कप का आयोजन राज्य के लिए गौरव का क्षण है। ऐसे आयोजनों से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। राज्य के युवा इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन से काफी कुछ सीखेंगे। राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति के अनुशासन और ऊर्जा को नई दिशा मिलेगी। फुटबॉल सभी वर्गों के बीच काफी लोकप्रिय खेल है। खेल से हमें एकता, अनुशासन, टीम भावना सीखने को मिलती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,080