टीम एबीएन, रांची। आज मोरहाबादी स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में झारखण्ड खेल विभाग के सहयोग से हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 के उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन झारखण्ड में खेलों को नई ऊँचाई देंगे। साथ ही युवा खिलाड़ियों को उचित मंच व प्रोत्साहन प्रदान करेंगे। इसके लिए हॉकी झारखण्ड के पदाधिकारी इस आयोजन के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।