Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

ऋषभ पंत से खौफ खा रहे हैं ब्रिटिश कप्तान बेन स्टोक्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ऋषभ पंत से खौफ खा रहे हैं ब्रिटिश कप्तान बेन स्टोक्स
विज्ञापन

यशस्वी-केएल राहुल नहीं, बेन स्टोक्स ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे खतरनाक खिलाड़ी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-इंग्लैंड के बीच दो जुलाई से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। पांच मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी है और अगले मुकाबले में जीत ही उसे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर ला सकती है। 

दोनों टीमें एजबेस्टन में आमने-सामने होंगी, जिसमें मेहमान टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। इस बीच इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी शैली की जमकर तारीफ की है। 

स्टोक्स ने कहा कि उन्हें पंत का आक्रामक खेलने का अंदाज बेहद पसंद है, खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे प्रारूप में। स्टोक्स ने कहा, रिषभ पंत जैसी बल्लेबाजी टेस्ट क्रिकेट में कम ही देखने को मिलती है। वो जिस तरह आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं और मुश्किल हालातों में भी अटैक करने से नहीं डरते, वो काबिल ए तारीफ है। मुझे उनका अंदाज बहुत पसंद आता है। 

बेन स्टोक्स खुद भी आक्रामक खेल के पक्ष में रहे हैं और बैजबॉल की आक्रामक रणनीति के तहत इंग्लैंड टीम को नई पहचान दी है। ऐसे में पंत जैसा खिलाड़ी, जो टेस्ट में भी सीमाएं तोड़ने से नहीं कतराते हैं, ये अंदाज स्टोक्स को पसंद आया। 

गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में  खेले गये पहले टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में शतक लगाया था इसके साथ ही वो इंग्लैंड के बैजबॉल को उन्ही के अंदाज में अब तक जवाब भी देते नजर आये हैं। 

रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में कई यादगार पारियां खेली हैं, जिनमें उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया है। उनके इसी बेखौफ अंदाज ने दिग्गजों को भी प्रभावित किया है।

विज्ञापन