Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

टी-20 पावरप्ले नियमों में बड़े बदलाव, वर्षा प्रभावित मैचों में इतने ओवर का होगा का पावरप्ले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टी-20 पावरप्ले नियमों में बड़े बदलाव, वर्षा प्रभावित मैचों में इतने ओवर का होगा का पावरप्ले
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने पुरुषों के टी-20 क्रिकेट मैचों के नियमों में किये गये महत्वपूर्ण बदलाव के तहत वर्षा प्रभावित मैचों में पावरप्ले का निर्णय ओवर के आधार पर होगा। आईसीसी ने अगर बारिश या किसी अन्य वजह से मैच के ओवर कम किये जाते हैं तो पावरप्ले के ओवर भी उसी आधार पर तय किये जायेंगे। वर्तमान नियमों के अनुसार 20 ओवर की पारी में शुरुआती छह ओवर पावरप्ले के होते हैं।  

नये नियम के तहत वर्षा प्रभावित मैचों में पांच ओवर के मैच के लिए 1.3 ओवर का पावरप्ले होगा। छह ओवर के लिए 1.5, सात ओवर के लिए 2.1, आठ ओवर के लिए 2.2, 9 ओवर के लिए 2.4, दस ओवर के लिए तीन ओवर, 11 ओवर के लिए 3.2, 12 ओवर के लिए 3.4, 13 ओवर के लिए 3.5, 14 ओवर के लिए 4.1, 15 ओवर के लिए 4.3, 16 ओवर के लिए 4.5, 17 ओवर के लिए 5.1, 18 ओवर के लिए 5.2 तथा 19 ओवर के लिए 5.4 ओवर पावरप्ले के होंगे। इस दौरान ओवर के बीच हुए बदलाव को लेकर अंपायर संकेत देंगे। ये नियम जुलाई से लागू होंगे।  

यह नियम इंग्लैंड के टी- 20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में कई सालों से उपयोग किया जा रहा है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त होने से खिलाड़ियों या मैच अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में ओवर-रेट पर नियंत्रण के लिए स्टॉप क्लॉक का उपयोग, नो-बॉल पर भी कैच की वैधता जांचना, घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खिलाड़ी स्थानांतरण की मंजूरी देना तथा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की शर्तों में किये गये कुछ अन्य प्रमुख बदलाव हैं।  

इनमें से कुछ नये नियम विश्व टेस्ट टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के नये चक्र में पहले से लागू हो चुके हैं। सफेद गेंद क्रिकेट से संबंधित नियम दो जुलाई से प्रभावी होंगे। टी-20 प्रारूप में पावरप्ले के दौरान केवल दो खिलाड़ी ही 30 गज के बाहर होते हैं। इसके बावजूद टी 20 मैचों को और स्पष्ट और निष्पक्ष बनाने के लिए इसे सख्ती से लागू करने की बात कही गयी है।

विज्ञापन