Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोशी का निधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिल का दौरा पड़ने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोशी का निधन
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी का दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी कालिंदी, बेटा नयन, और बेटी विशाखा है। क्रिकेट करियर के बाद दोशी हिंदी कॉमेंटेटर के तौर बेहद लोकप्रिय रहे।

दोशी ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैचों में 114 विकेट लिये। उन्होंने छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। इसके अलावा उन्होंने 15 एकदिवसीय मैचों में महज 3.96 की इकॉनमी के साथ 22 विकेट लिए। 238 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में उन्होंने 898 विकेट झटके। 

प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 43 बार पांच विकेट लिए तथा छह बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया। 1979 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में पदार्पण किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने दोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दिलीप दोशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, बीसीसीआई पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है। लंदन में उनका निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,629