Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एमएस धोनी के आइसीसी हॉल आफ फेम में शामिल होने पर जेएससीए ने मनाया जश्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एमएस धोनी के आइसीसी हॉल आफ फेम में शामिल होने पर जेएससीए ने मनाया जश्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी के आइसीसी हॉल आफ फेम 2025 में शामिल होने की खुशी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। यह सम्मान धोनी को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। 

धोनी का नाम इस वर्ष के हॉल आफ फेम में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मौके पर घोषित किया गया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 14 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में भारत को कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में जीत दिलायी। 

उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीन प्रमुख टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जो आज तक किसी अन्य कप्तान द्वारा हासिल नहीं किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,958