Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी : पांच टेस्ट मैच खेलने इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी : पांच टेस्ट मैच खेलने इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया
विज्ञापन
  • भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची ब्रिटेन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चरण की शुरुआत करने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने लंदन पहुंच गई है।

शुक्रवार रात मुंबई से रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आज ब्रिटेन पहुंच गई। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस श्रृंखला का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद एजबेस्टन (दो से छह जुलाई), लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (23-27 जुलाई) और द ओवल (चार से आठ अगस्त) में मैच खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें भारतीय के खिलाड़ी मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ हवाई अड्डे पर नजर आ रहे हैं। साझा किये गये एक वीडियो में साई सुदर्शन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना अच्छा है, विशेषकर टेस्ट सीरीज में। ब्रिटेन में आपका स्वागत है।

इस दौरे पर सबकी नजर है क्योंकि भारतीय क्रिकेट एक महत्वपूर्ण बदलाव का दौर में है। इंग्लैंड पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम में अनुभव और युवाओं के मिश्रण है। भारतीय टीम अपने डब्ल्युटीसी अभियान को मजबूती से शुरूआत करते हुए इंग्लैंड की धरती पर चुनौती पेश करना चाहेगी।

विज्ञापन