- RCB को 20 करोड़, PBKS को 12.5 करोड़, IPL 2025 पुरस्कार राशि की पूरी लिस्ट देखें
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद RCB 190/9 पर ढेर हो गयी।
जवाब में पंजाब ने मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन पावरप्ले के बाद RCB ने नियमित अंतराल पर झटके देकर गति बदल दी और पंजाब 20 ओवर में 184/7 के स्कोर के साथ 6 रन से पिछड़ गया। RCB को IPL 2025 जीतने पर 20 करोड़ रुपए मिले जबकि PBKS को 12.5 करोड़ रुपए मिले। हालांकि प्राइज मनी की लिस्ट यहीं पर खत्म नहीं होती।
आइये जानते हैं किसे कितनी राशि मिली है-
- विजेता (RCB) : 20 करोड़ रुपए
- उप-विजेता (PBKS) : 12.5 करोड़ रुपए मिलेंगे
- तीसरे नम्बर पर रहने वाली टीम (मुंबई इंडियंस) : 7 करोड़ रुपए
- चौथे स्थान पर रहने वाली टीम (गुजरात टाइटन्स) : 6.5 करोड़ रुपए
- ऑरेंज कैप विजेता (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपए
- पर्पल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा) : 10 लाख रुपए
- इमर्जिंग प्लेयर विजेता (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपए
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (सूर्यकुमार यादव) : 15 लाख रुपए
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (वैभव सूर्यवंशी) : 10 लाख रुपए + टाटा कर्व
- फैंटेसी किंग ऑफ द सीजन (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपए
- बेस्ट कैच विजेता (कामिंडू मेंडिस) : 10 लाख रुपए
- सबसे ज्यादा डॉट बॉल (मोहम्मद सिराज) : 10 लाख रुपए
- सुपर सिक्स (निकोलस पूरन) : 10 लाख रुपए
- फोर ऑफ द सीजन (साई सुदर्शन) : 10 लाख रुपए
- फेयरप्ले अवॉर्ड (चेन्नई सुपर किंग्स) : 10 लाख रुपए
- पिच और ग्राउंड (दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड नई दिल्ली) : 50 लाख रुपए
बेंगलुरु बनाम पंजाब फाइनल में पुरस्कार विजेताओं की सूची
- प्लेयर ऑफ द मैच (क्रुणाल पांड्या) : 5 लाख रुपए
- सुपर स्ट्राइकर (जितेश शर्मा) : 1 लाख रुपए
- सबसे ज्यादा डॉट बॉल (क्रुणाल पांड्या) : 1 लाख रुपए
- सबसे ज्यादा चौके (प्रियांश आर्य) : 1 लाख रुपए
- फैंटेसी किंग (शशांक सिंह) : 1 लाख रुपए
- सबसे ज्यादा छक्के (शशांक सिंह) : 1 लाख रुपए