RCB 9 साल बाद IPL Final में पहुंची
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद लाखों आरसीबी फैंस को थी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को मात दी।
बेंगलुरु की जीत के हीरो जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट हीरो हेजलवुड और सुयश ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिये। इसके बाद फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक पंजाब के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को तोड़ दिया।
बता दें आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनायी है। आरसीबी ने 9 सालों के बाद आईपीएल के फाइनल में एंट्री की है। आखिरी बार ये टीम साल 2016 में फाइनल में पहुंची थी।