Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

शुभमन गिल संभालेंगे इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शुभमन गिल संभालेंगे इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन कप्तान, पंत उपकप्तान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड में अगले माह शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला के लिए बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टेस्ट टीम की घोषणा करते हुए कहा कि शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे और रिषभ पंत उप कप्तान होंगे।  

अब तक टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद गिल को नया कप्तान बनाया गया है। बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर चुके हैं। अरसे बाद भारतीय टीम इन अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खुद को साबित करने विदेशी जमीन पर उतरेगी। इस दौरे में भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच खेलेगी।  

मोहम्मद शमी अनफिट होने के कारण टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाये हैं जबकि करुण नायर की टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी को धार देंगे जबकि कुलदीप यादव और जडेजा अंग्रेजों को फिरकी में उलझाने की जिम्मेदारी उठाएंगे। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भरोसा जताया कि गिल की अगुवाई में भारतीय टीम अपना शत प्रतिशत देने में सफल रहेगी। 

भारत की टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव 

भारत बनाम इंग्लैंड स्क्वॉड  

  • 20 जून - पहला टेस्ट: हेडिंग्ले, लीड्स 
  • 2 जुलाई - दूसरा टेस्ट: एजबेस्टन, बर्मिंघम 
  • 10 जुलाई - तीसरा टेस्ट: लॉर्ड्स, लंदन 
  • 23 जुलाई - चौथा टेस्ट: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 
  • 31 जुलाई - केनिंग्टन ओवल, लंदन
विज्ञापन