एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इस टीम की कमान मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गयी है, जो खुद भी आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आये थे। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी आईपीएल में भी छायी रही थी और अब ये दोनों खिलाड़ी भारत की अंडर-19 टीम को इंग्लैंड में जीत दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले वैभव ने राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत में इस दौरे के लिए अपनी तैयारी का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि अब फोकस इंडिया अंडर-19 टीम के कैंप और इंग्लैंड में जीतने पर है।
इस दौरे से वैभव जैसे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा और भविष्य में भारत की सीनियर टीम के लिए खेलने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकता है।
भारत की अंडर-19 टीम इस प्रकार है :
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, एम चवडा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान, विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।