टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर में गुरुवार से से 10 दिवसीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्लास वन से ऊपर के तकरीबन 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें योगा, टेबल टेनिस, कबड्डी, खो खो, कराटे, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जुडो आदि खेलों का प्रशिक्षण विभिन्न खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा, चंदन, कुंदन कुमार आदि खिलाड़ी बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा खिलाड़ियों को खेलकूद की महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि फिट रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है और फिर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।