Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड जिम्नास्टिक संघ का परचम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड जिम्नास्टिक संघ का परचम
विज्ञापन

झारखंड के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में लहराया परचम 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अंतर्गत भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया। क्वालिफिकेशन से लेकर फाइनल तक, झारखंड के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और तकनीकी निपुणता का अद्भुत उदाहरण पेश किया। 

प्रमुख उपलब्धियां 

तुलिन तिवारी ने फ्लोर एक्सरसाइज में 11.433 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने पॉममेल हॉर्स में 10.933 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। दिबास गायेन ने हाई बार में 10.967 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता। 

क्वालिफिकेशन राउंड में प्रदर्शन 

  • तुलिन तिवारी : पॉममेल हॉर्स (11.433), फ्लोर (11.600) 
  • सुभ्रज्योति बासु : पॉममेल हॉर्स (11.500), फ्लोर (11.300) 
  • दिबास गायेन : हाई बार में क्वालिफिकेशन एवं फाइनल में पदक 

झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने कहा कि झारखंड के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरे राज्य में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। यह सफलता केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि संघ द्वारा चलाए जा रहे निरंतर प्रशिक्षण, संरचना विकास और ग्राम स्तर तक प्रतिभा खोज की नीतियों का फल है। 

विशेष उल्लेख कोच जितेन्द्र कुमार का है, जिनके लगातार समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा, खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों पर झारखंड की उपस्थिति यह दशार्ती है कि हमारा राज्य खेलों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। हम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करते देखेंगे। 

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक सह रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग संदीप कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहू, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, धनबाद के सचिव शशिकांत पांडे, जामताड़ा के सचिव सरोज यादव तथा रांची के खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह कॉर्डिनेटर चतरा तुषार राय एवं मुक्ति लता खेस ने खिलाड़ियों, कोच जितेन्द्र कुमार और पूरी कोचिंग टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,748