Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

17 से फिर शुरू होगा इंडिया का त्योहार, तीन को फाइनल

17 से फिर शुरू होगा इंडिया का त्योहार, तीन को फाइनल
विज्ञापन

17 मई को फिर से शुरू होगा आईपीएल 2025, फाइनल की तारीख बदली 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत पाक वॉर के दौरान सीजफायर होने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी एक्टिव हो गया है। वॉर के कारण आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया था। अब खबर है कि बीसीसीआई आईपीएल को दोबारा शुरू करने जा रहा है। पहला मुकाबला 17 मई को होगा जबकि फाइनल मुकबला 3 जून को खेला जायेगा। 

मैच को पूरा करने के लिए अब ज्यादा डबल हेडर खेले जायेंगे। बीते दिनों बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि आईपीएल के शेड्यूल के लिए भारत सरकार से दिशा निर्देशों का इंतजार है। यह जैसे ही आयेंगे। वैन्यू को देखते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा। अब आईपीएल प्रबंधकों और बीसीसीआई के बड़े अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। 

लीग के फिर से शुरू होने पर पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार लीग मैचों के लिए 6 स्थान बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई होंगे। 

17 मई से शुरू होकर 3 जून को फाइनल में समापन करने के लिए 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जायेंगे। संशोधित कार्यक्रम में दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जायेंगे। 

प्लेआफ का कार्यक्रम इस प्रकार है: 

  • क्वालीफायर 1 - 29 मई 
  • एलिमिनेटर - 30 मई 
  • क्वालीफायर 2 - 1 जून 
  • फाइनल - 3 जून 
  • प्लेआफ मैचों के लिए स्थल विवरण बाद में घोषित किये जायेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,298