Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड के जिम्नास्टों ने पुणे में जीता कांस्य

झारखंड के जिम्नास्टों ने पुणे में जीता कांस्य
विज्ञापन
  • झारखंड के जिम्नास्टों ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में ऑल राउंड कांस्य पदक जीता, व्यक्तिगत फाइनल में भी मजबूत उपस्थिति

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित  आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आॅल राउंड श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। झारखंड के जिम्नास्टों ने न केवल टीम स्पर्धा में उत्कृष्टता दिखायी, बल्कि व्यक्तिगत स्पधार्ओं में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिलाड़ी फाइनल में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। 

व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले कल आयोजित होंगे, जिनमें झारखंड के खिलाड़ी पदक जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। झारखंड के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहू, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, धनबाद के सचिव शशिकांत पांडे और मुक्ति लता खेस ने झारखंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी जिम्नास्टों और विशेषकर प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार जीतू को बधाई दी है। 

संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से झारखंड में जिम्नास्टिक खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और आने वाले समय में और भी युवा खिलाड़ी इस खेल में अपना भविष्य बनायेंगे। झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,859