Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सेंचुरियन में पहली जीत : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेंचुरियन में पहली जीत :  भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया
विज्ञापन
अब स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी थी। इसके बाद तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों पारियों में अफ्रीकी टीम को छोटे स्कोर पर आउट कर भारत को जीत दिलाई। इस मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए थे। वहीं राहुल ने 23 और रहाणे ने 20 रन की पारी खेली थी। अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा और मार्को जानेसन ने चार-चार विकेट लिए थे। वहीं दो विकेट लुंगी एनगिडी के नाम रहे थे। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 191 रन ही बना पाई और 113 रन से यह मैच हार गई। दूसरी पारी में अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने 77 रन बनाए। उनके अलावा टेम्बा बावुमा ने 35 और क्विंटन डिकॉक ने 21 रन बनाए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,608