चेन्नई के लिए अगले मैच में नहीं खेलेंगे माही?
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को झटका देने वाली खबर है। महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गये हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलायी। धोनी इस मैच के दौरान पैर में दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे। वे मैच के बाद भी तकलीफ में दिखे। इसके एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि धोनी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
धोनी चेन्नई के लिए नंबर सात पर बैटिंग करने आये थे। उन्होंने इस दौरान 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 26 रन बनाये। धोनी की इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। धोनी सीएसकी की पारी के आखिरी ओवरों के दौरान पैर में हल्की दिक्कत का सामना करते हुए दिखे थे। वे मैच के बाद भी आराम से नहीं चल पा रहे थे। धोनी को इससे पहले भी पैर में चोट लगी थी। वे इसके बाद काफी वक्त तक नहीं खेल पाये थे।
क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी
चेन्नई और मुंबई का मुकाबला रविवार को खेला जायेगा। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। धोनी इस मैच में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। लेकिन फिलहाल धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है। अगर धोनी पूरी तरह से फिट नहीं रहे, तो वे आने वाले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं।