Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जायेगी भारतीय टीम

अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जायेगी भारतीय टीम
विज्ञापन

खेली जायेगी टी-20 और वनडे सीरीज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया। 

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त को होगी। दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला मीरपुर में खेला जायेगा। इस सीरीज के शुरुआती मुकाबले मीरपुर में खेले जाएंगे। वहीं, तीसरा मैच 23 अगस्त को चट्टोग्राम में खेला जायेगा। 

इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 29 और 31 अगस्त को होगा। इससे पहले भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। 

सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होगा। वहीं, चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 23 और 31 जुलाई से मैनचेस्टर और ओवल में खेला जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,100