एबीएन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है। चौथे दिन के खेल खत्म होने तक द. अफ्रीका की टीम ने 4 बल्लेबाज गंवा लिए हैं और कप्तान डीन एल्गर अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। द. अफ्रीका को आखिरी दिन जीत के लिए 211 रन बनाने हैं जबकि भारत को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए।
इससे पहले केएल राहुल की शतकीय पारी की बदलौत भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए। लुंगी एनगिडि ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए और 197 रन पर ढेर हो गए जिसमें मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। नाईट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आए केशव महाराज को जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार यॉर्कर गेंद से बोल्ड कर द. अफ्रीका टीम को चौथा झटका दिया। डीन एल्गर और डुसेन के बीच बन रही साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा। बुमराह ने डुसेन को 11 रन पर आउट कर भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। क्रीज पर आए कीगन पीटरसन ने जरूर कुछ आकर्षक शॉट लगाए लेकिन उन्हें मोहम्मद सिराज ने पंत के हाथों आऊट करवा दिया। पीटरसन ने 17 रन बनाए। इसके बाद कप्तान डीन एल्गर और दूसें ने पारी को संभाला। शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए एडेन मार्कराम को एक रन पर बोल्ड किया। शमी की गेंद मार्कराम के बल्ले से लगने के बाद विकेटों पर लगी और वह निराश होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले शमी ने पहली पारी में भी मार्कराम को बोल्ड किया था।