टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29 मार्च 2025 दिन शनिवार को रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम में द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन संस्था ने झारखंड वुडबॉल टीम का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। संस्था के अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर, कांके विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष रजक, रिलेसंस के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर स्वागत किया।
ज्ञात हो कि झारखंड वुडवॉल टीम बालक /बालिका नागपुर में आरटीएम यूनिवर्सिटी ग्राउंड में दिनांक 22 से 26 मार्च तक आयोजन 19वीं सीनियर वुडबॉल प्रतियोगिता सह 13वीं जूनियर वुडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर 28 मार्च को ट्रॉफी और मेडल लेकर रांची आयी है।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग स्ट्रोक इवेंट में प्रथम गोल्ड पदक अपने नाम किया है वहीं बालिक वर्ग स्ट्रोक इवेंट में तृतीय स्थान काश्य पदक जीतकर झारखंड राज्य का नाम बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के वुडबॉल टीम ने भाग लिया। यह पल पूरे झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी मयंक सिंह और शुभम शर्मा ने दी।