Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

नागपुर में आयोजित वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का बोलबाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नागपुर में आयोजित वुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का बोलबाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 नागपुर, महाराष्ट्र  में झारखंड के बालक और बालिका दोनो वर्ग में दिखा दबदबा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र वुडबॉल संघ ने किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने नागपुर महाराष्ट्र आये। प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य से भी बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी महाराष्ट्र आये।

महाराष्ट्र में आते ही मैच के शुरू दिन से अंतिम दिन तक झारखंड का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग में स्ट्रोक टीम इवेंट में विजेता बनकर गोल्ड मेडल पर अपना दावेदारी साबित किये। 

साथ ही झारखंड के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम किया। वहीं बालिका वर्ग में स्ट्रोक इवेंट में तृतीय स्थान पर कांस्य पदक पर अपनी जोरदार दावेदारी साबित कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया।

विज्ञापन