आइपीएल 2025
आईपीएल के पहले मैच पर छाये संकट के बादल, बारिश कर सकती है दर्शकों का मजा किरकिरा
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जायेगा। कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश विलेन सकती है। ऐसे में दर्शकों का मजा किरकिरा हो सकता है।
आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला बारिश में धुल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। शाम के वक्त 77 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी जबकि हवाएं 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। ऐसे में प्रशंसकों के अरमानों पर पानी फिर सकता है।