Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

लंबी छलांग के साथ हिटमैन टॉप-3 में शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लंबी छलांग के साथ हिटमैन टॉप-3 में शामिल
विज्ञापन

आइसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: इस भारतीय खिलाड़ी ने लगायी लंबी छलांग, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभायी और उन्होंने शानदार 76 रनों की पारी खेली। अब उनके इस प्रदर्शन का असर आइसीसी की वनडे रैंकिंग पर भी दिखा है। 

रोहित शर्मा को मिला बड़ा इनाम 

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उनकी रेटिंग 756 हो गयी है। इस शानदार बढ़त के साथ रोहित ने विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है। क्लासेन अब चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कोहली पांचवें स्थान पर खिसक गये हैं। 

शुभमन गिल अभी भी नंबर 1 पर काबिज 

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 784 है। पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर दो पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गये हैं। 

श्रेयस अय्यर भी टॉप-10 में 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह आठवें स्थान पर बने हुए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाये हुए हैं। 

रचिन रवींद्र की जबरदस्त छलांग 

न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 14 स्थानों की छलांग लगाते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गये। वहीं, भारत के केएल राहुल को नुकसान हुआ और वह 16वें स्थान पर खिसक गये। 

टॉप-10 में भारत के 4 बल्लेबाज 

आईसीसी की इस ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। शुभमन गिल (1), रोहित शर्मा (3), विराट कोहली (5) और श्रेयस अय्यर (8) भारत की मजबूत बल्लेबाजी का उदाहरण पेश कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में भी अपना दबदबा कायम रखा है।

विज्ञापन