Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

राहुल ने ठुकराया दिल्ली की कप्तानी का प्रस्ताव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहुल ने ठुकराया दिल्ली की कप्तानी का प्रस्ताव
विज्ञापन

केएल राहुल ने ठुकराया कप्तानी का आफर, चैंपियंस ट्रॉफी से लौटते ही लिया बड़ा फैसला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी से लौटते ही केएल राहुल ने कप्तानी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। राहुल का ये फैसला आइपीएल कप्तानी से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने आइपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करने का आफर ठुकरा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने राहुल के सामने कप्तानी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मानने से उन्होंने इनकार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल ने कप्तानी का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा बतौर खिलाड़ी टीम के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। केएल राहुल के कप्तानी से इनकार करने के बाद अब ऐसे कयास लग रहे हैं कि अक्षर पटेल दिल्ली फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकते हैं। क्योंकि, कप्तानी को लेकर असली जद्दोजहद इन्हीं दो नामों के बीच थी। 

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को आइपीएल 2025 के मेगा आॅक्शन में 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। चूंकि राहुल के पास आइपीएल में पहले कप्तानी करने का अनुभव रहा है। 2020-21 में वो पंजाब किंग्स और 2022 से 2024 तक वो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे थे। ऐसे में जब वो दिल्ली से जुड़े तो कप्तानी की रेस में उनका नाम सबसे आगे चला।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,398