Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चैंपियंस ट्रॉफी : क्या फिर आस्ट्रेलिया से भारत का होगा वही हाल...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैंपियंस ट्रॉफी : क्या फिर आस्ट्रेलिया से भारत का होगा वही हाल...
विज्ञापन

भारत के लिए खतरे की घंटी, 2015 जैसा बना संयोग, फिर से आस्ट्रेलिया बनेगा चैंपियन! 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं, और इसके साथ ही एक ऐसा संयोग सामने आया है जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चिंता बढ़ा सकता है। 2 मार्च को हुए आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर ग्रुप ए में टॉप स्थान हासिल किया। 

अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को आस्ट्रेलिया से होगा, जबकि 5 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी। खास बात यह है कि 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में भी यही चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं, और तब भी सेमीफाइनल मुकाबलों की स्थिति बिल्कुल यही थी। 

2015 वर्ल्ड कप से दोहराया गया इतिहास 

2015 वर्ल्ड कप में भी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। 

अब सवाल उठता है कि इस बार कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी? क्या भारत 2015 के इतिहास को बदल पायेगा, या फिर आस्ट्रेलिया एक बार फिर टीम इंडिया के लिए चुनौती बनेगा? 

क्या टीम इंडिया का नॉकआउट में खराब रिकॉर्ड बदल पायेगी 

भारतीय टीम के लिए नॉकआउट मुकाबले हाल के वर्षों में कठिन साबित हुए हैं। 2015 के बाद से आइसीसी वनडे इवेंट के नॉकआउट या फाइनल मुकाबलों में भारत को बार-बार हार का सामना करना पड़ा है: 

  • 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : आस्ट्रेलिया से हार (सिडनी) 
  • 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल : पाकिस्तान से हार (द ओवल) 
  • 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : न्यूजीलैंड से हार (मैनचेस्टर) 
  • 2023 वर्ल्ड कप फाइनल : आस्ट्रेलिया से हार (अहमदाबाद) 

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस बार इतिहास बदलकर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पायेगी या नहीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,909