Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चैंपियंस ट्रॉफी : अब न्यूजीलैंड से बदला लेने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैंपियंस ट्रॉफी : अब न्यूजीलैंड से बदला लेने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया
विज्ञापन
  • 24 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का सफर अबतक शानदार रहा है। 20 फरवरी को टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में मेन इन ब्लू ने बांग्लादेश को 60 रनों से हराकर धमाकेदार आगाज किया। 

इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के विरुद्ध हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर भारत ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला पूरा कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा हाईलाइट विराट कोहली का फॉर्म में लौटना था, उन्होंने 111 गेंदों में 100 रन का पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में अपना 51वां और कुल 82वां शतक पूरा किया।

अब इंडिया का अगला और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 2 मार्च को होगा। इस मैच के लिए भारतीय फैंस के दिमाग में दो हार सबसे ज्यादा परेशान कर देती हैं। एक 2019 के विश्वकप के सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने की वजह से मिली हार और दूसरी पिछले साल घर में टेस्ट मैचों में मिली क्लीन स्वीप से हार।

भारत 2012 के बाद अपने घर में किसी सीरीज में हारा था, जबकि 1948 के बाद पहली बार उसने तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में उसका वाइटवाश हुआ था। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए आइये जानते हैं, दोनों टीमों का वनडे मैचों में रिकॉर्ड कैसा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,021