Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत-न्यूजीलैंड मैच तय करेगा सेमीफाइनल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैंपियंस ट्रॉफी : भारत-न्यूजीलैंड मैच तय करेगा सेमीफाइनल
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नतीजे से तय होगा सेमीफाइनल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ है। इस मैच के नतीजे से ही चैंपियंस ट्रॉफी की आखिरी अंक तालिका तय होगी। इस मैच पर ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भी पैनी नजरें होंगी क्योंकि सिर्फ भारत या न्यूजीलैंड नहीं बल्कि ग्रुप बी की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की किस्मत भी उसी से तय होगी कि उसे सेमीफाइनल किसके साथ और कहां खेलना है। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। मुकाबला दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस 2 बजे होगा। ये ग्रुप चरण का अंतिम मैच है। इस मैच के बाद 4 और 5 मार्च को क्रमश: पहला और दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा।  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैच से सभी टीमों की किस्मत और शेड्यूल तय होगा। इस मैच से पहले ग्रुप बी की भी दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम कन्फर्म हो चुकी होगी। लेकिन ये तय नहीं हुआ होगा कि उन्हें सेमीफाइनल किस टीम के साथ कहां खेलना है।  

अगर भारत जीतता है तो उसका मुकाबला ग्रुप बी की अंक तालिका पर मौजूद दूसरे नंबर की टीम से होगा जबकि हारने की स्थिति में उसे टॉप टीम से भिड़ना होगा। भारत का मैच 4 मार्च को दुबई में है, यानी इस मैच से पहले किसी को नहीं पता होगा कि सेमीफाइनल के लिए दुबई पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,079