Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

केकेआर की आईपीएल 2024 ट्रॉफी टूर ने रांची में बनाये यादगार पल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केकेआर की आईपीएल 2024 ट्रॉफी टूर ने रांची में बनाये यादगार पल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कोलकाता नाइट राइडर्स की ऐतिहासिक ट्रॉफी टूर अपने सफर के तहत रांची पहुंची, जहां टाटा आईपीएल 2024 चैंपियनशिप जीत की खुशी पूरे सिटी आफ वाटरफॉल्स में साझा की गयी। प्रतिष्ठित ट्रॉफी को सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास प्रदर्शित किया गया, जो प्रेरणा और इतिहास का प्रतीक मानी जाती है। 

इसके बाद, यह जेडी हाई स्ट्रीट मॉल पहुंची, जहां प्रशंसकों ने इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत भर में जारी इस ट्रॉफी टूर ने केकेआर समर्थकों को टीम की शानदार 2024 जीत को दोबारा जीने का अनोखा अवसर प्रदान किया। रांची में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहां हजारों क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए उमड़े और टाटा आईपीएल ट्रॉफी की भव्यता का साक्षात्कार किया। 

इस आयोजन ने अविस्मरणीय यादें और रोमांचक पल बनाये, जब प्रशंसकों को ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाने और नाइट राइडर्स के जश्न का हिस्सा बनने का मौका मिला। 

टूर अब 28 फरवरी को गंगटोक पहुंचेगा, जिसके बाद यह आगामी हफ्तों में और भी शहरों में जायेगा, ताकि केकेआर की टाटा आईपीएल 2024 जीत का जश्न पूरे देश के फैंस के साथ साझा किया जा सके। संलग्न फाइल में ट्रॉफी टूर की तस्वीरें देख सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 122,474