Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

रांची को आइपीएल मैच नहीं मिलने से फैंस नाराज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची को आइपीएल मैच नहीं मिलने से फैंस नाराज
विज्ञापन

फैंस हुए निराश! रांची में क्यों नहीं हो रहा आईपीएल मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जो की महेंद्र सिंह धोनी के शहर के नाम से भी काफी लोकप्रिय है। यहां पर क्रिकेट की दीवानगी और जुनून लोगों के बीच जबरदस्त देखी जाती है। ऐसे में पिछले 3 सालों से एक भी आईपीएल का मैच रांची में नहीं हुआ है। इस बार भी रांची को एक भी आईपीएल मैच नहीं दिया गया है। इसे लेकर झारखंड के क्रिकेट एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है, जो रांची को आईपीएल मैच नहीं दिया जा रहा है। 

झारखंड के मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट व पूर्व आईपीएल व रणजी प्लेयर अजात शत्रु बताते हैं कि रांची को आईपीएल मैच न मिलने की वजह है की जेएससीए में अभी ऐसी कोई अधिकारी नहीं, जो अपनी बातों को बीसीसीआई के सामने पूरे दमदार तरीके से रख पाए। अमिताभ चौधरी का क्रिकेट के प्रति गजब की दीवानगी थी और जब तक वह थे। तब तक आईपीएल के मैचेस यहां पर होते थे। 

आगे बताया कि लेकिन उनके न होने पर अब मैच नहीं हो रहे। क्योंकि, अमिताभ चौधरी बीसीसीआई से छीनकर रांची को मैच देते थे। इनके जैसा कोई पर्सनालिटी फिलहाल दिख नहीं रहा है जो बीसीसीआई के सामने अपना पॉइंट रख पाए। क्योंकि, स्टेडियम बहुत ही दमदार है,पिच को लेकर कोई टेंशन नहीं है व अकोमोडेशन को लेकर भी कोई टेंशन नहीं है। 

अमिताभ चौधरी बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके वहां काफी चलती थी और वह एक बहुत ही दमदार तरीके से अपनी बातों को रखते भी थे। अब उनकी कमी बहुत खलती है। अगर आज वह होते तो आज जेएससीए स्टेडियम को एक आईपीएल तो मिलता ही मिलता। न की बात ही नहीं होती। 

पिछले दो सालों से ही कोई भी आईपीएल मैच नहीं हो रहा है।  2023 में भी नहीं हुआ 2024 व 2025 में थोड़ी उम्मीद थी। लेकिन यह भी हाथ से चली गई। बीसीसीआई का थोड़ा रांची स्टेडियम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्रिकेट ऐसा चीज है जिसका जुनून रांची में भी जबरदस्त देखा जाता है। ऐसे में लोगों की भावना कभी कत्ल करना चाहिए। 

विज्ञापन