Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सिल्ली के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिल्ली के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। सिल्ली प्रखंड के लोवादाग पंचायत पोटका मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो थे। उन्होंने प्रथम विजेता टीम हिमेश स्पोर्टिंग क्लब और उपविजेता टीम महादानी एफ सी बिसरिया टीम को पुरस्कृत किया।

उन्होंने कहा कि सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के युवा अपना नव ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर खूब शारीरिक परिश्रम करते हैं। खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है बशर्ते खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने संबोधन में कहा कि खेल के मैदान से अनुशासन तरीके से टीम में मिलजुल कर टीमवर्क कर सपना को साकार करने सीखते हैं। इसीलिए आज के युवाओं को आनलाइन गेमिंग फ्री फायर, पॉपजी जैसे खेल बाहर निकलकर शारीरिक खेल खेलना होगा, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,367