Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

22 अप्रैल से शिरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
22 अप्रैल से शिरू होगा आईपीएल का 18वां सीजन
विज्ञापन
  • आईपीएल के 18वें सत्र का कार्यक्रम जारी
  • कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को पहला मुकाबला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं, फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डंस में ही खेला जाएगा।

 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।

22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा। आईपीएल 2025 में कुल 11 डबल हेडर्स हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,839